जंगल में बैठकर करते थे साइबर ठगी, आठ आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर आठ साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर आठ साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बारा नवादा गांव निवासी उमर गुल अंसारी, सिमरातरी गांव निवासी चंदन कुमार दास, चितरा थाना क्षेत्र के सोनातर गांव निवासी उमेश दास, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के कोल्हड़िया गांव निवासी जितेंद्र यादव, घोड़वा कोल्हड़िया गांव निवासी सुदामा मंडल उर्फ हीरालाल मंडल, चंदना डुमरिया गांव निवासी दिनेश कुमार, अजीत कुमार यादव व दोंदिया नवाडीह गांव निवासी भविष्य कुमार के रूप में की है. पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वे विभिन्न मोबाइल नंबरों से उपभोक्ताओं को कॉल करते थे और उन्हें भ्रमित कर गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने इनलोगों के पास से 12 मोबाइल सहित 13 सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम जब्त किये हैं. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ही कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर साइबर ठगी में लगे हुए हैं. सूचना पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी. साइबर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय, एसआइ प्रफुल्ल कुमार मांझी और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर ठगों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है. हाइलाइट्स -पुलिस ने 12 मोबाइल सहित 13 सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम जब्त किये -बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज -सारवां थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >