ईद मिलन को लेकर युवाओं ने मोहल्लों को सजाया

मधुपुर में ईद- उल-फितर का त्योहार उत्साह व उमंग के साथ मनायेंगे

मधुपुर. शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा. इस अवसर पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मिलन समारोह आयोजित किये जायेंगे. त्योहार की तैयारी को लेकर शहर के विभिन्न मोहल्लों को आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया है. थाना रोड, हाजी गली, राजबाड़ी रोड, पनाहकोला, गांधी चौक, डालमिया कूप, चांदमारी, नबी बक्श रोड, बेलपाड़ा, खलासी मोहल्ला, लखना मोहल्ला, फतेहपुर, पटवाबाद, पाथरोल, लालगढ़, नेमोबाद, बहादुरपुर, मनियारडीह, कुर्मीडीह, जगदीशपुर और धमनी सहित कई इलाकों में स्थानीय युवाओं ने विशेष सजावट की है. ईद मिलन कार्यक्रमों के दौरान आने वाले लोगों का स्वागत सेवई और लच्छा खिलाकर किया जायेगा तथा एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >