ईदगाहों में अकीदतमंदों ने अता की ईद-उल-फितर की नमाज

पालोजोरी में ईद-उल-फितर का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

पालोजोरी. शनिवार सुबह अंचल क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. बांघडीह गांव में सुबह करीब 8 बजे ईदगाह में नमाज अदा की गयी. इस अवसर पर गांव के अधिकांश लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और सामूहिक रूप से नमाज अदा कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. वहीं, खरडंगाल, बरदडूबा और रघुवाडीह के संयुक्त ईदगाह में सुबह 9 बजे नमाज अदा की गयी. नमाज की अगुवाई इमाम कारी हुसैन रिजवी ने की, जबकि मौलाना गुलाम सरवर ने तकरीर पेश करते हुए रमजान के पाक महीने के महत्व पर प्रकाश डाला. नमाज में बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। इनमें मो. रमजान अंसारी, महमुद अंसारी, जहिरुद्दीन अंसारी, अजहर अफरीदी, मो गुलाम रसूल, अकरम रजा, नूरुल हसन, मुशर्रफ अंसारी, शरीफ चिश्ती, मो. सकीबुल हसन, अशरफ, बसारत अली, रजाउल, मोहिउद्दीन, मो रुस्तम, गुलाम ख्वाजा, हाफिज वाजिद, मौलाना अयूब, मौलाना हसन रजा, मौलाना मेराजुद्दीन मिस्बाही, नसरुद्दीन, जमशेद, शमशेर, अफजल, शाहबाज, प्रधान काउस, प्रधान जहांगीर, चौकीदार हैदर, तस्लीम गफूर, नजरुल, मिनहाज, लाल मोहम्मद, रिफाकत, मुस्ताक, रब्बानी, मोईन उपस्थित रहे. वहीं, नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में भाईचारे व सौहार्द का माहौल देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >