पीएमश्री स्कूल दुबराजपुर का राज्य स्तरीय टीम ने किया अनुश्रवण

पालोजोरी: स्कूल का मूल्यांकन के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ संसाधनों का मूल्यांकन किया, सुविधाओं व शैक्षणिक गुणवत्ता की हुई समीक्षा

पालोजोरी. प्रखंड के दुबराजपुर स्थित पीएमश्री स्कूल में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा के लिए शनिवार को राज्य स्तरीय टीम ने स्थलीय अनुश्रवण किया. टीम में डिस्ट्रिक्ट एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मिहिर देव सिंह उपस्थित रहे. इस दौरान टीम ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के साथ बुनियादी सुविधाओं और पीएमश्री योजना के तहत हो रहे कार्यों का मूल्यांकन किया. टीम ने स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और उनके उपयोग की गहन समीक्षा की. इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही शिक्षण व्यवस्था, नवाचार आधारित गतिविधियों तथा समग्र शैक्षणिक गुणवत्ता का भी आकलन किया गया. टीम ने शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक प्रपत्र के आधार पर मूल्यांकन करते हुए सभी बिंदुओं को विधिवत दर्ज किया. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तर पर विकसित एसओपी के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया का अनुपालन किया जा रहा है और सभी आंकड़े गूगल शीट के माध्यम से संकलित किए जाएंगे. देवघर जिले के लिए मिहिर देव सिंह को राज्य स्तर से प्राधिकृत किया गया है. टीम ने विद्यालय में चिन्हित गैप्स को लेकर शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की और निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक, बीपीओ नारायण मंडल, सीआरपी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >