प्रतिनिधि, पालोजोरी थाना क्षेत्र के कोलगी गांव में अपने मौसा के घर आए एक 22 वर्षीय आदिवासी युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान दुमका जिला अंतर्गत हरिपुर बांदो निवासी प्रमोद टुडू, पिता पलटन टुडू के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार प्रमोद सोमवार को अपने मौसा के घर कोलगी गांव आया था. बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अचानक उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई और देखते ही देखते वह गिर कर बेहोश हो गया. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पालोजोरी सीएचसी ले गए. जहां चिकित्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी. मृतक की मां ने बताया कि प्रमोद पहले से ही बीमार चल रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. परिजनों ने बताया कि प्रमोद तीन भाई बहन में सबसे बड़ा था. वहीं प्रमोद के पिता बाहर मजदूरी करने गए हुए हैं. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.
दुमका के युवक की पालोजोरी में रिस्तेदार के यहां हुई मौत, सदमे में परिजन
दुमका के 22 वर्षीय युवक की पालोजोरी में मौसा के घर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ और रोते परिजन | Prabhat Khabar Network