शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी, कुंडा मोड़ पर पुलिस ने पकड़ा

देवघर के कुंडा मोड़ पर वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में बाइक चलाते एक व्यक्ति को यातायात पुलिस ने पकड़ा. ब्रेथ एनालाइजर और मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि हुई.

वरीय संवाददाता, देवघर: देवघर में सोमवार देर शाम कुंडा मोड़ पर चलाये गये वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात थाना की पुलिस ने शराब के नशे में बाइक चलाते एक व्यक्ति को पकड़ा. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में नशे की पुष्टि होने के बाद बाइक चालक को सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच करायी गयी. मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है.

कुंडा मोड़ पर चल रही थी वाहनों की जांच

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम कुंडा मोड़ पर यातायात थाना की पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक चालक को संदिग्ध अवस्था में वाहन चलाते पकड़ा.

पुलिस ने मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से चालक की जांच की. जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि

सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच करायी गयी. पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में भी बाइक चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई.

पुलिस के अनुसार, बाइक चालक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह निवासी कारु मंडल के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें:

बिना ID कमरा बुक, फिर पहुंची पुलिस; देवघर गेस्ट हाउस में मचा हड़कंप

बाइक जब्त, यातायात थाना लायी गयी

मेडिकल जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने संबंधित बाइक को जब्त कर लिया और यातायात थाना ले आयी. मामले में यातायात थाना की पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है.

कोर्ट में भेजा जायेगा प्रतिवेदन

पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. कोर्ट में प्रतिवेदन भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. यातायात पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >