कॉलेज में मनायी गयी आंबेडकर जयंती

मधुपुर: डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी

मधुपुर. स्थानीय महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तीन के तत्वावधान में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ रत्नाकर भारती व शिक्षकों ने आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. वहीं, प्रभारी प्राचार्य डाॅ भारती ने कहा कि आंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आज जात पात से ऊपर उठकर समता मूलक समाज बनाने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि शिक्षित बने, संगठित रहें और जीवन में संघर्ष करें. महाविद्यालय के बर्सर डॉ रंजीत कुमार ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन तमाम घटनाओं का जिक्र किया जो हमें प्रेरित करते हैं कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों ना हो यदि इंसान चाहे तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता. शिक्षा हासिल करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए़, ताकि हम उच्च स्थान एवं सम्मान प्राप्त कर सकते है. वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक रंजीत कुमार प्रसाद ने आंबेडकरवाद की विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कई पुस्तकों का जिक्र करते हुए हमारे समाज से जाति व्यवस्था की बुराई को दूर करने के लिए आत्मचिंतन करने की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर होरेन हांसदा ने किया. मौके पर डॉ उत्तम कुमार शुक्ला, आशुतोष कुमार, उमेश कुमार, संगीता कुमारी, डॉ. अनुसूया कुमारी, डॉ मनीषा मधु बिलुंग, आशुतोष लाला, प्रियतोष लाला, सिकंदर यादव समेत छात्र-छात्रा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >