देवघर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, लीलाओं और धर्म की अधर्म पर विजय से संबंधित प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रसंगों को जीवंत किया गया. कंस वध की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को आकर्षित किया. वहीं, भगवान नरसिंह के अवतार की प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान खींचा.
राधा-कृष्ण और यशोदा के रूप में रैंप वॉक
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण और यशोदा के रूप में बच्चों का रैंप वॉक रहा. बच्चों ने विभिन्न रूपों में प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया.
डांडिया में बच्चों और अभिभावकों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक डांडिया नृत्य हुआ. इसमें बच्चों और अभिभावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
संस्कृति से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन
प्राचार्या डॉ ममता किरण ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और पौराणिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हैं.
