ग्रीन बैंक एटीएम व्यवस्था से पीडीएस डीलरों में रोष, बकाया कमीशन भुगतान की उठी मांग

डीलर एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मधुपुर. शहर के डाक बंगला मैदान में बुधवार को जिला डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में पीडीएस दुकानदारों की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बड़ी संख्या में जिले भर के डीलरों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की. जिसकी अध्यक्षता करते हुए जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष अभय चंद्र झा ने कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले खाद्यान्न को ग्रीन बैंक एटीएम के माध्यम से वितरण करने की योजना बनायी जा रही है. उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से झारखंड के करीब 25 हजार और देवघर जिले के लगभग एक हजार पीडीएस डीलरों के परिवार की आजीविका पर संकट आ सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर गरीब परिवारों की सुरक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं योजनाओं के संचालन में लगे विक्रेताओं के हितों की अनदेखी कर रही है. पारदर्शिता के नाम पर पहले ही ईपीओएस मशीन और वितरण प्रणाली को डिजिटल किया जा चुका है, ऐसे में नयी व्यवस्था डीलरों को असुरक्षित बना रही है. बैठक में डीलरों ने यह भी आरोप लगाया कि जनवरी 2024 से मार्च 2026 के बीच कुल 10 महीने के खाद्यान्न वितरण के बावजूद उनका कमीशन अब तक बकाया है. इस बकाया भुगतान के कारण कई डीलरों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. उन्होंने कहा कि कमीशन ही उनके परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य जरूरतों का एकमात्र साधन है. डीलरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. बैठक में उपस्थित सभी दुकानदारों ने खाद्य सचिव, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से बकाया राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की. साथ ही इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त देवघर और प्रधानमंत्री को भी भेजी गयी है. मौके पर अरविंद यादव, विजय कुमार पांडे, मनोज यादव, पदमा देवी, वासुदेव ठाकुर, ललिता देवी, गोपाल भगत, मो सफाउद्दीन, सीता देवी, श्यामानंद झा, शंकर मेहरा, सुनीता देवी, प्रदीप सिंह, अर्जुन रवानी, कामदेव प्रसाद राय, मृत्युंजय राय, दिलीप दास, नीरज मोदी, सरफराज अहमद, अर्जुन रवानी, कामदेव भैया, मृत्युजंय प्रसाद राय, उमेश यादव, चांदसी दास, मनोज कुमार यादव, मोती लाल साह थे. हाइलार्ट्स : डीलर एसोसिएशन का जिला स्तरीय बैठक आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >