पालोजोरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई. इसमें केसीसी, मुद्रा लोन, मनरेगा मजदूर का बीमा, पशुधन विकास योजना को लेकर चर्चा हुई. वहीं, बैठक को गंभीरता से नहीं लेने वाले व बैठक में अनुपस्थित रहने वाले इंडियन बैंक बसबुटिया, एसबीआइ कुरुवा, वनांचल ग्रामीण बैंक बागदाहा व सहकारिता बैंक से स्पष्टीकरण का प्रस्ताव लिया गया. बैठक में सीओ अमित कुमार भगत, बीडीओ अमीर हमजा सहित लीड बैंक प्रबंधक देवघर सन्दुसमद, प्रभारी कृषि पदाधिकारी रितु रोशन मुर्मू, प्रभारी एमओ सुभाष राय, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरेश बास्की मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में विभिन्न बैंकों द्वारा किए गए केसीसी पर चर्चा हुई. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया की पालोजोरी शाखा द्वारा केसीसी के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सराहना की गयी. बताया कि बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 54 आवेदनों में से 48 केसीसी किया है. पदाधिकारियों ने बैंकों द्वारा केसीसी के आवेदनों के निष्पादन पर गंभीरता नहीं लेने को लेकर बैंक के प्रति नाराजगी जतायी और कहा कि यथाशीघ्र आवेदनों का निष्पादन किया जाये. बैठक में मौजूद प्रभारी कृषि पदाधिकारी रितु रोशनी मुर्मू ने कहा कि केसीसी के स्वीकृति, पड़े आवेदन व इसके निष्पादन को लेकर बैंकों से पत्राचार किया गया था, लेकिन सिवाय बैंक आफ इंडिया को छोड़कर किसी ने भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. बैठक में मौजूद सीओ व बीडीओ द्वारा सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि वह केसीसी के आवेदन को पेंडिंग ना रखें और लोगों को केसीसी का लाभ दें. इंडियन बैंक की किसी भी शाखा द्वारा लोगों को केसीसी का लाभ नहीं दिया जा रहा है. इसको लेकर एलडीएम ने संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों से स्पष्टीकरण का प्रस्ताव लेने को कहा. हालांकि इंडियन बैंक के प्रतिनिधि द्वारा यह बताया गया कि कुछ तकनीकी कमी के कारण ऐसा हो रहा है. बैठक में मनरेगा मजदूर का बीमा करने को लेकर भी चर्चा हुई. एलडीएम संदु समद ने सभी बैंकों को यह निर्देश दिया कि सरकार के किसी भी प्रकार के फंड से दिए गए लोन की रिकवरी नहीं करनी है. इस बात का सभी बैंक खास तौर पर ख्याल रखेंगे. यह भी निर्देश दिया गया कि सभी बैंक ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुद्रा लोन का लाभ लोगों को देंगे. बैठक में यह बताया गया कि पशुधन विकास योजना के फंड पर व खातों पर डिपार्टमेंट द्वारा रोक लगा दी गयी है. इसके कारण लाभुक अपने ही खाते से पैसे नहीं निकल पा रहे हैं, जिससे लाभुकों में निराशा है. पदाधिकारी ने बताया कि जल्दी इसका समाधान होने की संभावना है. मौके पर कृषक मित्र अलीमुद्दीन अंसारी, तारा पद कुमार, पवन हालदार, सुनीराम मुर्मू ,साहिब सर मुर्मू, अमित राय आदि मौजूद थे. —————- प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में बीडीओ बोले बैठक में अनुपस्थित बैंक पदाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण इंडियन बैंक बसबुटिया, एसबीआई कुरुवा, वनांचल बैंक बागदाहा व को-ऑपरेटिव बैंक के प्रतिनिधि रहे अनुपस्थित, मांगा जाएगा स्पष्टीकरण बैठक में बैंकों द्वारा केसीसी के निष्पादन में गंभीरता नहीं बरतने को लेकर जताई नाराजगी केसीसी के मामले में बैंक ऑफ इंडिया ने किया है बेहतर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
