गायब दोनों बच्चे दुर्गापुर से वापस लौटे

जसीडीह थाना क्षेत्र के हनुमान नगर मुहल्ला से गायब

जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के हनुमान नगर मुहल्ला से गायब हुए दो नाबालिग लड़के को मंगलवार की देर रात को बरामद कर लिया गया. गायब रंजन कुमार व अमन कुमार सोमवार को जसीडीह स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुआ था और आसनसोल स्टेशन पहुंचा, जहां से दोनों दुर्गापुर चला गये. इसके बाद मंगलवार की रात को दुर्गापुर स्टेशन पर ट्रेन में सवार होकर जसीडीह पहुंचे. स्टेशन के बाहर एक टैम्पो चालक ने दोनों को देखा और इसकी जानकारी उसके परिजन को दी. बच्चे के परिजन के अनुसार दोनों लड़का को स्टेशन पर ट्रेन से सवार कर दिया था और आसनसोल स्टेशन ले गया, जहां कुछ व्यक्ति ने दोनों को काम दिलाने की बात कह कर दुर्गापुर ले गये. इसके बाद दोनों बच्चा किसी तरह उन लोगों की चंगुल से मुक्त होकर भाग आया. हलांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है. जानकारी हो की सोमवार की सुबह को दोनों अपने घर से बैंग लेकर खेलने की बात कह कर निकले थे और वापस नहीं लौटे थे. थाना में रंजन कुमार के पिता थानु महतो व अमन कुमार के पिता सदानंद यादव ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. घटना के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी थी. वहीं दो संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >