चितरा की कॉलोनी में हो रही गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई

नयी कॉलोनी में किया जा रहा है गंदा पानी सप्लाई, कर्मचारियों ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की उठायी मांग

चितरा. कोलियरी की नयी कॉलोनी में पिछले कई दिनों फिल्टर प्लांट से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है. इससे कॉलोनी के बाशिदों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है. साथ ही लोग कपड़ा धोने व नहाने में गंदे पानी का उपयोग करने को विवश हैं. इस संबंध में कोलियरी में कार्यरत प्रदीप कुमार, त्रिलोचन राय, राजेंद्र कोल, लक्ष्मण दास, अमित कुमार, मुकेश कुमार आदि कर्मचारियों ने कोलियरी प्रबंधन से शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की मांग करते हुए कहा कि हमलोगों के क्वार्टर में फिल्टर प्लांट से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है. इससे उनलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि इस तरह के खदान का पानी सीधे उपयोग करने से हमलोगों चर्म रोग से ग्रसित हो जायेंगे. पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है. जबकि कोलियरी प्रबंधन की यह जिम्मेवारी है कि शुद्ध पेयजल कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाये. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जिस फिल्टर प्लांट से हमलोगों को पानी सप्लाई की जा रही है. वहां बगैर पानी फिल्टर किए सीधे खदान का पानी पाइप लाइन के माध्यम से आपूर्ति किया जा रहा है. इससे हमलोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >