लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लायें : डीआइजी

दुमका डीआइजी अंबर लकड़ा ने सोमवार को सारठ पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण

सारठ बाजार. दुमका डीआइजी अंबर लकड़ा ने सोमवार को सारठ पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान डीआइजी ने एसडीपीओ कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत सारठ, पालोजोरी, चितरा थाना ओर पत्थरड्डा ओपी के लंबित मामले की समीक्षा की. साथ ही महिला उत्पीड़न मामलों को जल्द निष्पादन कर लोगों को न्याय दिलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम, अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कुंभ मेले को लेकर रेलवे स्टेशनों व सड़कों पर लगने वाली भीड़ व जाम पर पुलिस को सहयोग करने का निर्देश दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो. मौके पर एसडीपीओ रंजीत कुमार लकड़ा, पालोजोरी पुलिस अंचल निरीक्षक नागेंद्र मंडल, सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार, पालोजोरी थाना प्रभारी ओम शरण, चितरा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, खागा थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. —————– डीआइजी ने सारठ पुलिस अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >