खागा में धूमधाम से निकली शिव बारात

पालोजोरी के खागा में आकर्षक झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खागा में महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से शिव बारात निकाली गयी. शिव बारात में आकर्षक झांकी देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये. जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने शिव बारात का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया. शिव बारात में भगवान भोले शंकर, ब्रह्मा, विष्णु,राधा-कृष्ण, यम, भूत-बेताल के रूप में कलाकारों ने शिव बारात की झांकी को जीवंत कर दिया. मौके पर गाजे-बाजे व डीजे के धुन पर शिवभक्तों ने जमकर नृत्य किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >