Deoghar News : बाबा मंदिर में अनुष्ठान कराने उमड़े भक्त

रविवार को बाबा मंदिर में अनुष्ठान कराने वाले भक्तों का तांता लगा रहा.

संवाददाता, देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. जलार्पण के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गयी. सुबह पांच बजे जलार्पण शुरू होने के समय कतार अपेक्षाकृत छोटी थी तथा सात बजे तक आये भक्तों को आराम से जलार्पण करने का अवसर मिला. वहीं सात बजे के बाद मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या में वृद्धि देखी गयी.आठ बजे जैसे ही कूपन काउंटर खोला गया, तो नौ बजे तक कूपन लेने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी. प्रशासनिक भवन के रास्ते से कूपन व्यवस्था के तहत कुल 2940 भक्तों ने शाम चार बजे तक जलार्पण किये. दोपहर तीन बजे के बाद भीड़ में कुछ कमी जरूर आयी, लेकिन दिनभर मंदिर में रौनक बनी रही. रविवार होने के कारण बाहरी राज्यों से आये भक्तों के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं की भी अच्छी खासी संख्या रही, जिससे पुलिस बल को भीड़ प्रबंधन में मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान करीब सौ से अधिक भक्तों ने बाबा का रुद्राभिषेक व गठबंधन कराये. पट बंद होने तक करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर मंगलकामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeev Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >