मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

मधुपुर. शहर के केलाबागान स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुक्रवार को हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया. अनुष्ठान के अंतिम दिन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना व हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संध्या में भजन गायकों द्वारा जागरण का आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. बताते चले कि श्री श्री नवयुवक दल द्वारा आयोजित भव्य कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई. इस यात्रा में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का आगाज किया. दूसरे दिन हनुमान जी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. प्रतिमा को कॉलेज रोड, थाना रोड, नगर पालिका रोड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड से होते हुए केलाबागान स्थित मंदिर तक ले जाया गया. संध्या समय महाआरती का आयोजन किया गया. जिसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों ने पूरी तन्मयता से कार्य किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >