तू ही काली, तू ही दुर्गा मैया, अंगना निपैबो मैया कलशा धराईवो...भजन पर झूमे श्रोता

देवी गीत - तोहरे दुअरिया मैया, हमरा पर सहाय, मैया के अद्भुत शृंगार, हे दुर्गा मैया

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की गोविंदपुर पंचायत के शाही गोविंदपुर में चल रहे काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भजन गायिका सरगम स्नेहा ने तू ही काली तू ही दुर्गा मैया, अंगना निपैबो मैया कलशा धराईवो…., बाजे पैजनिया रुनझुन सातों बहनिया….., बड़ा निक लागें ला मैया के दरबार…., उगो हे दीनानाथ आदि भजन गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. वहीं, नेहा सिंह ने आसरा लगाईलो ये मइया अइलो तोहरे द्वार….., मारबो रे सुगवा…. गीत की प्रस्तुति दी. गुलशन बावरा ने गणेश वंदना से भजन की शुरुआत किया. उन्होंने काशी वाले देवघर वाले, दरबार तेरा सजा है…, प्यारा मैया, ये राजा ऊ भाग न पिसाई… आदि एक से बढकर एक भजन की प्रस्तुति दिया. वही कोलकाता से आये कलाकारों ने रिकॉडिंग गीत पर झांकी की प्रस्तुति दिया. इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री रंधीर सिंह, पूर्व जिप सदस्य बलवीर राय, जवाहर शाही कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यकम को सफल बनाने में चंद्रशेखर शाही, बुचकुन चौधरी, जय किशोर शाही, अजय शाही, धर्मेन्द्र शाही, पप्पू शाही, महेंद्र शाही, राहुल शाही, शैलेश शाही, नवल शाही, बालकृष्ण शाही, उदय शंकर शाही, कन्हैया शाही, प्रभाकर शाही, अंकुश शाही, राहुल सिंह, ललन शाही, मृत्यंजय शाही, सेंटू शाही, टिंकू शाही, निशाकर शाही, दीपक शाही, अनमोल शाही, अरुण शाही, मुकुल शाही, मिथलेश शाही, सूरज शाही, प्रवीण शाही, राकेश शाही, राजेश शाही, विकास शाही, अनुराग शाही, संजीव शाही, सौरभ शाही, धनंजय शाही, शिव शंकर शाही, बुधन शाही, मोहन शाही, निशांत चौधरी, मनोहर मिश्रा, चंद्रकिशोर शाही, किशोरी शाही, मधुसूदन शाही, बलराम शाही, बैजनाथ शाही, विजय शाही, दिलीप शाही, मुरारी शाही, पंचानंद शाही, राज किशोर शाही, मुन्ना शाही, बीरू राज शाही, राजा राहुल, राज राजनन्दन शाही, राहुल भैया, रवि रवानी, सूरज तिवारी, राजेंद्र शाही, सेंटू सिंह, प्रेम शाही आदि लगे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >