लाभुकों के बीच किया गया चूजे का वितरण

मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चूजा वितरण समारोह

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को लो इनपुट लेयर कुक्कुट विकास योजना के तहत विभिन्न पंचायत के सात लाभुकों के बीच लेयर कुक्कुट चूजा का वितरण किया गया. मुर्गी पालन को लेकर लेयर कुक्कुट चूजा का वितरण प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी, बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ यामुन रविदास ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के हर किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार योजनाएं चला रही है. इसे धरातल पर सफल बनाने के लिए सभी किसानों को कार्य करना होगा. जो योजनाएं दी जा रही है उसे सफल बनाकर आगे वृहद पैमाने पर योजनाओं को चलाकर लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम करें. बीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ लेकर इस क्षेत्र के पशुपालक चूजा पालन कर अपना रोजगार को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बने. सीओ ने कहा कि सरकार इस योजना का लाभ लाभुकों को अनुदान पर दे रही है, जिसका लाभ लेकर लाभुक लाभान्वित होंगे. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ हरेरामजी दिनकर ने कहा कि वितरण किये गये चूजा बीमा से आच्छादित है. इस योजना के तहत लाभुक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते है. साथ ही इसके पालन के बारे में जानकारी देकर विधि बताकर उसके बीमारी तथा रोकथाम के उपाय बताया. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, विधायक प्रतिनिधि गंगा दास, मुखिया दिनेश कुमार, साकिर अंसारी, सहीम खान, सुशील सिंह समेत विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव, प्रखंड कर्मी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >