Deoghar news : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला थाना की टीम सक्रिय, दिवाली-छठ पर जांच अभियान शुरू

दिवाली व छठ पर्व के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देवघर व मधुपुर महिला पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और सघन जांच अभियान शुरू किया है.

वरीय संवाददाता, देवघर . दिवाली व छठ पर्व के मद्देनजर महिलाओं की विशेष सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देवघर पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू किया है. एसपी सौरभ के निर्देश पर देवघर महिला थाना प्रभारी वंदना हांसदा व मधुपुर महिला थाना प्रभारी ललिता कुजूर के नेतृत्व में देवघर व मधुपुर शहरी क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया गया है. इस दौरान बाजार, मॉल, ज्वेलरी दुकान, वित्तीय संस्थान व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाएं व बालिकाएं निर्भय होकर पर्व की खरीददारी कर सकें. वहीं छात्राएं स्कूल-कॉलेज भयमुक्त होकर आ-जा सकें. इसके लिए सिविल दस्ता टीम द्वारा भी लगातार गश्ती की जा रही है. महिला थाना पुलिस ने स्कूलों व कॉलेजों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी है, साथ ही किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है. पुलिस प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि महिला सुरक्षा या अपराध नियंत्रण से संबंधित कोई सुझाव हो तो दूरभाष नंबर 9241821642 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें. पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और भयमुक्त माहौल बनाये रखना प्राथमिकता है.

हाइलाइट्स

*देवघर एसपी के निर्देश पर महिला थाना की टीम हुई सक्रिय*महिलाएं निर्भीक होकर कर सकें खरीददारी

*स्कूल-कॉलेजों में चलाया गया जागरुकता अभियान

*पुलिस ने जारी किया मोबाइल नंबर 9241821642, सुझाव दें या कॉल कर और वाट्सअप कर पुलिस को करें सूचित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >