देवघर में 2 घंटे में 30 मिमी बारिश, मुहल्ले के घरों में घुसा पानी, नदियां उफान पर, अजय बराज के 6 गेट खोले

Deoghar Weather: जैसे ही सावन परवान चढ़ा, बाबाधाम में झमाझम बारिश शुरू हो गयी. कल तक जिस देवघर जिले में बारिश सामान्य से कम थी, वहां बारिश की कमी दूर हो चुकी है. कांवरियों को भी राहत मिली है. हालांकि, महज 2 घंटे में 30 मिलीमीटर वर्षा से शहर अस्त-व्यस्त हो गया. जिले की नदियां उफना गयीं. डैम से पानी छोड़ना पड़ा. अब कैसे हैं हालात, यहां पढ़ें.

Deoghar Weather: बाबानगरी देवघर में बुधवार देर शाम जमकर बारिश हुई. महज 2 घंटे की मूसलधार बारिश से देवघर शहर पानी-पानी हो गया. शाम 7 बजे तक देवघर में 30 मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश से देवघर शहर के असनी अड्डा मुहल्ला, रेलवे के होली डे होम, हरिहरबाड़ी, रामपुर, सिविल लाइन मुहल्ला, कोर्ट गेट, समाहरणालय गेट, विकास नगर आदि इलाके में जल जमाव हो गया.

  • देवघर में अजय, पतरो, जयंती, चांदन, डढ़वा नदी उफान पर
  • पुनासी डैम से हर सेकेंड छोड़ा जा रहा 2050 क्यूसेक पानी

मोहनपुर कस्तूरबा विद्यालय में घुसा पानी, पढ़ाई बाधित

मोहनपुर के कस्तूरबा विद्यालय में पानी घुस जाने से पढ़ाई बाधित हो गयी. तेज बारिश से कांवरिया पथ के कई हिस्सों से बालू बह गया. देवघर की प्रमुख नदियां अजय नदी, पतरो नदी, जयंती व डढ़वा नदी उफान पर हैं. डढ़वा नदी के कॉजवे के ऊपर से पानी बह रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Deoghar Weather: वज्रपात से एक महिला झुलसी

देवघर के सारवां सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में वज्रपात होने से एक महिला झुलस गयी है. पुनासी डैम में पानी भर गया है. जल संसाधन विभाग के अनुसार, पुनासी डैम से हर सेकेंड 2050 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. देवघर, जहां कुछ दिन पहले तक सामान्य से कम बारिश हुई थी, अब वहां वर्षापात सामान्य हो चुका है. 353 मिलीमीटर की जगह अब तक 352.3 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: 3 किस्त के बाद नहीं मिला मंईयां सम्मान, पेंशन के लिए भी बैंक-प्रखंड के चक्कर काट रही महिलाएं

शिव महिमा और स्वास्थ्य : भगवान भोलेनाथ की आराधना से दूर होता है मानसिक तनाव

हंटरगंज और धुरकी में हुई सबसे ज्यादा बारिश, अगले 3 घंटे में देवघर समेत 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

Crime News: 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, नगद और मोबाइल फोन बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >