जेईई मेंस में देवघर के छात्रों का जलवा, आर्यन ने 99.48 पर्सेंटाइल के साथ किया टॉप

देवघर के छात्रों ने जेईई मेन्स 2026 (सत्र-2) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। आर्यन ने 99.48 पर्सेंटाइल प्राप्त कर न केवल जिले बल्कि राज्य में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। बरमसिया के पीडब्ल्यू संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन अंक हासिल किए। श्रुति बरनवाल ने 97.6, यथार्थ शंकर ने 97.2, वीनित मालवीय और अर्नव ने समान रूप से 94.4, जबकि अंकिता साक्षी ने 92.4 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। सफलता की वजह छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को बताया गया है। यह उपलब्धि नियमित अध्ययन और सही रणनीति के कारण संभव हो सकी है।

श्रुति, वीनित, अर्नव और अंकिता ने भी शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया जिले का मान वरीय संवाददाता, देवघर: जेईई मेन्स 2026 (सत्र-2) का परिणाम जारी होते ही देवघर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन कर दिया है. इस बार भी स्थानीय विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. देवघर निवासी दिनेश कुमार झा व बिनिता कुमारी के पुत्र आर्यन ने 99.48 पर्सेंटाइल प्राप्त कर न केवल जिले बल्कि राज्य स्तर पर भी शीर्ष स्थान हासिल किया है. उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इसके अलावा बरमसिया स्थित पीडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. संस्थान की छात्रा श्रुति बरनवाल ने 97.6 पर्सेंटाइल प्राप्त किया, जबकि वीनित मालवीय और अर्नव ने समान रूप से 94.4 पर्सेंटाइल हासिल किए. अंकिता साक्षी ने 92.4 पर्सेंटाइल के साथ सफलता अर्जित की. छात्रों की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया जा रहा है. सफल विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित अध्ययन और सही रणनीति से यह परिणाम संभव हो सका. इसके अतिरिक्त, देवघर के अन्य छात्र यथार्थ शंकर ने 97.2 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है. प्रमुख परिणाम (पर्सेंटाइल): आर्यन – 99.48 श्रुति बरनवाल – 97.6 सिद्धांत शर्मा- 97.54 यथार्थ शंकर – 97.2 वीनित मालवीय – 94.4 अर्नव – 94.4 अंकिता साक्षी – 92.4

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar yadav

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >