देवघर स्टेशन पर जल्द शुरू होगी क्विक वाटरिंग सुविधा, 10-15 मिनट में ट्रेनों में भरेगा पानी

देवघर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पानी भरने की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है. करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहा क्विक वाटरिंग सिस्टम ट्रेनों में मात्र 10-15 मिनट में पानी भरने की सुविधा देगा.

देवघर : आसनसोल डिवीजन के देवघर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पानी भरने की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है. करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहा क्विक वाटरिंग सिस्टम लगभग पूरा होने को है.

हाइ प्रेशर पाइपलाइन व वाल्व का काम पूरा

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर ट्रेन में पानी भरने के लिए हाइ प्रेशर पाइपलाइन व स्वचालित नियंत्रण वाल्व लगाने का काम पूरा हो गया है. वहीं, एक लाख लीटर क्षमता वाली अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है. सर्विस बिल्डिंग भी तैयार हो चुकी है.

 क्विक वाटरिंग सिस्टम  | Prabhat Khabar Network

प्लेटफॉर्म तीन पर पाइपलाइन का काम जारी

रेलवे के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है, जिसे जल्द पूरा करने की योजना है. इसके बाद देवघर स्टेशन पर ट्रेनों में क्विक वाटरिंग की सुविधा शुरू कर दी जायेगी. इसके माध्यम से महज 10 से 15 मिनट में ट्रेन में पानी भरा जा सकेगा.

कई ट्रेनों को मिलेगा लाभ

देवघर से खुलने वाली देवघर-बनारस वंदे भारत, देवघर-अगरतला एक्सप्रेस समेत देवघर-कोलकाता और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को इसका लाभ मिलेगा. इसके अलावा देवघर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भी जरूरत के अनुसार पानी भरने की सुविधा उपलब्ध होगी.

डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ेगा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, क्विक वाटरिंग सिस्टम को स्वचालित नियंत्रण वाल्व और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जायेगा. इससे ट्रेनों के ठहराव के दौरान तेजी से पानी भरा जा सकेगा. नयी व्यवस्था से पानी भरने में लगने वाला समय कम होगा और ट्रेनों के परिचालन में भी समय की बचत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2009 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >