प्रमुख संवाददाता, देवघर : समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीसी सौरभ कुमार भुवानिया व एसपी प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में चौकीदार एवं होमगार्ड नियुक्ति को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में डीसी ने रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की तैयारियों और अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने का निर्देश देते हुए आवेदन प्राप्ति, स्क्रूटनी, भौतिक सत्यापन तथा परीक्षा संबंधी सभी चरणों के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने को कहा. डीसी ने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में आरएफआइडी तकनीक का उपयोग किया जायेगा, जिससे अभ्यर्थियों की दौड़ एवं अन्य स्पर्धाओं का सटीक डेटा डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा और पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनेगी. इस दौरान डीसी ने शारीरिक एवं लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में आयोजित कराने की तैयारियों की भी जानकारी ली. साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसी हीरा कुमार, एसडीओ देवघर रवि कुमार, एसडीपीओ , मुख्यालय डीएसपी, होमगार्ड कमांडेंट, सामान्य शाखा प्रभारी, एपीआरओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
Deoghar News : चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में आरएफआइडी तकनीक से होगी पूरी पारदर्शिता : डीसी

Deoghar News : चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में आरएफआइडी तकनीक से होगी पूरी पारदर्शिता : डीसी
Copied link
समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीसी सौरभ कुमार भुवानिया व एसपी प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में चौकीदार एवं होमगार्ड नियुक्ति को लेकर समीक्षा बैठक हुई.