देवघर. पालोजोरी थाना क्षेत्र के चौधरी नवाडीह गांव निवासी जायद शेख ऑनलाइन दवा मंगाने के चक्कर में साइबर ठगी के शिकार हो गये. साइबर ठगों ने उन्हें झांसे में लेकर 40,600 रुपये की ठगी कर ली. घटना 12 अगस्त की बतायी जा रही है.
दवा के ऑर्डर के बाद ठगों ने बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, जायद शेख ने ऑनलाइन दवा मंगाने के लिए ऑर्डर किया था. इसके बाद साइबर ठगों ने उनसे संपर्क कर उन्हें अपने झांसे में लिया और कथित रूप से अलग-अलग प्रक्रिया के माध्यम से उनके खाते से 40,600 रुपये की अवैध निकासी कर ली.
घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवायी करने तथा ठगी गयी राशि वापस कराने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
