मई के तीसरे सप्ताह हो सकता है देवघर नगर निगम चुनाव

राज्य में 10 जिलों के 14 नगर निकायों में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़ व सरायकेला-खरसावां में शहर सरकार के लिए मई तीसरे सप्ताह में मतदान संभावित है.

देवघर : राज्य में 10 जिलों के 14 नगर निकायों में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़ व सरायकेला-खरसावां में शहर सरकार के लिए मई तीसरे सप्ताह में मतदान संभावित है. इन जिलों में आदित्यपुर नगर निगम, देवघर नगर निगम, धनबाद नगर निगम, चास नगर निगम, मंझिआंव नगर पंचायत, विश्रामपुर नगर परिषद, हरिहरगंज नगर पंचायत, बचरा नगर पंचायत, झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत, बड़की सरैया नगर पंचायत, धनवार नगर पंचायत, महागामा नगर पंचायत, गोमिया नगर परिषद, चक्रधरपुर नगर परिषद व सरायकेला नगर पंचायत के सभी पदों के लिए मतदान होगा. वहीं, चाईबासा नगर परिषद में अध्यक्ष, आदित्यपुर नगर निगम, गिरिडीह नगर निगम व रामगढ़ नगर परिषद में वार्ड पार्षदों के रिक्त पड़े एक-एक पद पर उपचुनाव भी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >