देवघर: दुम्मा से खिजुरिया तक डेडीकेटेड कांवरिया मार्ग बनाने को केंद्र तैयार, राज्य सरकार से मांगा प्रस्ताव

Kanwar Yatra Dedicated Route: देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम में आने वाले कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत दुम्मा से खिजुरिया तक मार्ग बनाने की पहल की है. इसके लिए राज्य सरकार से डीपीआर मांगी गई है.

देवघर से अमरनाथ पोद्दार की रिपोर्ट 

Kanwar Yatra Dedicated Route: बाबा बैद्यनाथधाम आने वाले कांवरियों की सुविधा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से दुम्मा से खिजुरिया तक डेडीकेटेड कांवरिया मार्ग बनाने को तैयार है. लोकसभा में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे द्वारा की गई मांग पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत सहमति दी है. सांसद की मांग पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत दुम्मा से खिजुरिया तक डेडीकेटेड कांवरिया मार्ग सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी अलग-अलग विकास योजनाओं के लिए राज्य सरकार से विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) मांगा है. 

विश्राम स्थल और धर्मशालाओं का निर्माण 

डीपीआर मिलने के बाद केंद्र सरकार योजना के अनुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी. इस योजना के तहत विशेष रूप से श्रावणी मेला के दौरान देवघर पहुंचने वाले लाखों शिवभक्तों को ध्यान में रखकर सुविधा तैयार की जाएगी. इसमें सांसद के प्रस्ताव के अनुसार दुम्मा से खिजुरिया तक केवल कांवरियों के लिए समर्पित विशेष मार्ग का निर्माण किया जाएगा. इससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुरक्षित, आसान और व्यवस्थित होगी. साथ ही कांवरियों और सामान्य गाड़ियों की आवागमन की अलग व्यवस्था होगी. स्वदेश दर्शन योजना के तहत कांवरिया मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर वे-साइड एमेनिटी विकसित की जाएगी. श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, धर्मशालाएं, पेयजल, शौचालय, खाना, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.  

स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से पूरे होंगे विकास कार्य 

स्वदेश दर्शन योजना में देवघर को पूरी तरह शामिल कर योजना स्वीकृत होने के बाद देवघर में मेला क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा, जिसमें मेला क्षेत्रों के अन्य जरूरी जगहों पर रोड कनेक्टिविटी, पार्किंग, मेडिकल सुविधा, पर्यटन सूचना केंद्र व अन्य यात्री सुविधाओं का भी विस्तार होगा. प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से विकास कार्य शुरू किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा

यह भी पढ़ें: धनबाद के गोल्डन वेडिंग पैलेस पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >