Deoghar News : 30 जून तक सभी बच्चों का आधार बनायें, बंद जलमीनारों को चालू करें : डीसी

समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा की.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा की. इसमें डीसी ने निर्देश दिया कि जिले की सभी पंचायतों में बंद पड़ी जलमीनारों को शीघ्र चालू करवायें और 14वें व 15वें वित्त आयोग की सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करवायें. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

ऑडिट और विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डीसी ने 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग, वित्तीय ऑडिट तथा टाइड और अनटाइड मद की योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत विकास कार्यों को बिना विलंब पूरा करें और लंबित ऑडिट कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें.

पंचायतों में कचरा प्रबंधन और आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने, डस्टबिन वितरण और प्रसंस्करण केंद्रों को सक्रिय करने का निर्देश दिया. साथ ही 15वें वित्त आयोग की राशि से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत व रंग-रोगन कराने को कहा. ज्ञान केंद्रों और प्रज्ञा केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर बच्चों और युवाओं के अध्ययन के लिए उपयोगी बनाने पर भी जोर दिया.

30 जून तक शत-प्रतिशत बच्चों का आधार बनाने का लक्ष्य

डीसी ने सभी पंचायतों में चल रहे आधार शिविरों के माध्यम से शून्य से पांच वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड 30 जून तक बनवाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, सभी बीडीओ, बीपीआरओ एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

हाइलाइट्स

डीसी ने की पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

14वें-15वें वित्त आयोग की योजनाएं समय सीमा में पूरी करने और पंचायतों में कचरा प्रबंधन दुरुस्त करने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >