शादी की खुशियां मातम में बदली: बिहार के जमुई में भीषण सड़क हादसा, देवघर के एक ही परिवार के 2 की मौत

Deoghar Accident: जमुई जिले के चकाई-देवघर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में देवघर के कृष्णापुरी निवासी दो लोगों की मौत हो गयी. तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई. मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे.

Deoghar Accident, देवघर (आशीष कुंदन): झारखंड की सीमा से सटे बिहार जिले के जमुई में देवघर के रहने वाले दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गयी है. घटना देवघर-चकाई पथ पर मोहनपुर गांव स्थित अपना ढाबा के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे की है. अनियंत्रित तेज रफ्तार वाली कार की टक्कर पेड़ से हो जाने के कारण ये दुर्घटना हुई. मृतकों की पहचान देवघर नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ला निवासी कृष नंदन सिंह (58) और रिंकू देवी (45), पति ललन सिंह के रूप में हुई है. दोनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं.

शादी समारोह से लौट रहे थे घर उसी वक्त हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति बेहद तेज थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सीट समेत वाहन के कई अंदरूनी हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गए. जानकारी के मुताबिक कार सवार बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धदौर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर देवघर लौट रहे थे.

Also Read: प्रभात खबर सिटीजन सर्वे: नगर निगम की सुविधाओं से ‘नाराज’ शहर, सफाई से केवल 18% लोग खुश

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की हो चुकी थी मौत

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा की लास्ट डेट बढ़ी, अब 20 तक करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >