पैसेंजर ट्रेन में सीट विवाद में मारपीट, युवक घायल

गिरिडीह- मधुपुर ट्रेन में युवक पर जानलेवा हमला

मधुपुर. गिरिडीह- मधुपुर सवारी ट्रेन में सफर के दौरान पाथरोल थाना क्षेत्र के रांगासिरसा मांझतर निवासी 23 वर्षीय दिवाकर रजक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. बताया जाता है कि ट्रेन में सीट पर बैठने को विवाद को लेकर मारपीट की घटना में युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया. जख्मी युवक का प्राथमिक इलाज मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को गिरिडीह-मधुपुर सवारी ट्रेन में यात्रा कर रहे दिवाकर रजक पर महेशमुंडा रेलवे स्टेशन पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया गया. हमले में दो व्यक्ति शामिल थे. युवक गिरिडीह से मधुपुर आ रहा था. जख्मी युवक को आरपीएफ ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेजा गया है जहां युवक का इलाज चल रहा है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके सिंह ने बताया कि मधुपुर-गिरिडीह सवारी ट्रेन से जख्मी एक युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. बताया जाता है की सीट को लेकर ट्रेन में विवाद हुआ था. ————– गिरिडीह- मधुपुर ट्रेन में युवक पर जानलेवा हमला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >