मुखिया पर गोली चलाकर जानलेवा हमला, एक खोखा बरामद

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कडबिंधा गांव के पास अपराधियों ने मधुपुर प्रखंड की उदयपुरा पंचायत के मुखिया पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया

मधुपुर. मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कडबिंधा गांव के पास सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने मधुपुर प्रखंड की उदयपुरा पंचायत के मुखिया विनोद यादव पर गोली चलाकर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. हालांकि मुखिया बाल-बाल बच गये. घटना के संबंध में मुखिया ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 9.50 बजे मारगोमुंडा के फुलची गांव में दो पक्षों के बीच का फैसला कराने के लिए गया था. इसके बाद वह मधुपुर शहर के पथलचपटी स्थित अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में कडबिंधा गांव में श्याम सुंदर घर के निकट हेलमेट लगाकर अपाची पर सवार होकर दो अपराधियों ने गोली चला दिया. गोली उसके सिर के बगल से निकल गयी. साथ ही दोनों तेजी से बाइक चलाकर भाग निकला. दोनों व्यक्ति मास्क पहने हुए था और सफेद रंग के अपाची पर सवार था. बताया कि घटना के बाद काफी संख्या में वहां ग्रामीण भी जमा हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि गोली चलाने के बाद दोनों अपराधी बैंकुठधाम के रास्ते मधुपुर की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद व मारगोमुंडा थाना प्रभारी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की. इस दौरान एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >