Deoghar news : तीन दिन पहले घर से निकला था युवक, कुएं से मिला शव

जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव के कुरैवा टोला से तीन दिनों से गायब युवक मुरारी यादव का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ है . शव मिलने पर पुलिस जांच में जुट गयी है.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव के कुरैवा टोला से तीन दिनों से गायब युवक मुरारी यादव का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ है, जिस कुएं से युवक का शव मिला है वह युवक के घर के समीप है. घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी जवान के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को कुआं से बाहर निकाला. मृतक के पिता बालदेव यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र तीन दिन पहले घर से बाहर निकला था, जो काफी देर तक घर वापस नही लौटा. इसके बाद से आसपास के इलाके व अपने रिश्तेदारों के घरों में खोजबीन की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नही मिल सकी. बुधवार की शाम को जानकारी मिली कि पास के कुआं में एक व्यक्ति का शव मिला है, जहां पहुंच कर शव की पहचान मुरारी के रूप में की गयी. इसके बाद घटना की सूचना थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना से एएसआइ रामानुज मिश्रा जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजन ने पुलिस से पोस्टमार्टम नही कराने की मांग की है. इसके बाद पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. ॰जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव के कुरैवा टोला की घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >