चितरा : डीएवी स्कूल जानेवाली सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी

एसपी माइंस चितरा कोलियरी के डीएवी पब्लिक स्कूल जाने वाली बह रहा नाले का गंदा पानी

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल जाने वाली सड़क पर नाला का गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, कोलियरी के नयी कॉलोनी का गंदा पानी इसी टूटे नाला से लगातार बहता है, जिससे सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है. इससे आसपास दुर्गंध फैल रहा है. वहीं, अभिभावक संदीप शंकर, प्रदीप कुमार, निर्मल मरांडी ने कहा कि डीएवी स्कूल जानेवाली सड़क पर नाला का गंदा पानी बह रहा है. इससे होकर आवागमन करने से गंभीर बीमारी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस सड़क से हर रोज छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि कई बार कोलियरी प्रबंधन से शिकायत की गयी है. पर अब तक कुछ नहीं हुआ. यूनियन प्रतिनिधियों ने भी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द नाला व सड़क मरम्मत कराने की मांग की है, जिससे छात्र-छात्राएं स्वास्थ्य वातावरण में स्कूल जाकर कर पठन-पाठन कार्य कर सके. वहीं, दूसरी ओर उन्होंने कहा कि अगर कोलियरी प्रबंधन जल्द समस्या पर पहल नहीं करती है तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. हेडलाइस : संक्रमित बीमारी फैलने की जतायी जा रही आशंका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >