अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध दर्ज कराया मामला

सारवां-सारठ सड़क पर दलदली गांव के समीप शौच को जा रहे वृद्ध की मौत मामले में अज्ञात वाहन के चालक पर केस

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-सारठ सड़क पर दलदली गांव के समीप शौच को जा रहे वृद्ध की मौत मामले में अज्ञात वाहन के चालक पर केस दर्ज कराया गया है. इस संबंध में शिवपुर दलदली निवासी मृतक के पुत्र मुकेश यादव ने आवेदन देकर अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चला कर पिता दरोगी महतो( 72) को धक्का मारने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उसके पिता दरोगी यादव सुबह पौने बजे शौच के लिए निकले थे. इसी बीच लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता को पैसेंजर शेड के पास धक्का मार दिए जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनका इलाज के दौरान देवघर के अस्पताल में मौत हो गयी. पीड़ित पुत्र ने पुलिस से अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की. वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि मुकेश के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >