दावत-ए इफ्तार में मांगी गयी अमन चेन की दुआ

मधुपुर. शहर के खलासी मोहल्ला में रविवार को दावत-ए इफ्तार का आयोजन किया गया. दावत-ए इफ्तार में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए.

मधुपुर. शहर के खलासी मोहल्ला में रविवार को दावत-ए इफ्तार का आयोजन किया गया. दावत-ए इफ्तार में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए. इफ्तार पार्टी में सभी वर्गों के लोग शामिल होकर एक साथ इफ्तार का लुत्फ उठाया. रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश और दुनिया में अमन की दुआ मांगी. मंत्री ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम हिदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का मिसाल होता है. सभी धर्म के लोग एक साथ मिल बैठकर भाईचारे का पैगाम देते है. कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही नेक काम है. सामूहिक इफ्तार से आपसी प्रेम बढ़ता है. इस माह में की गयी नेकियों का सवाब अल्लाह जरूर देता है. मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद अल्ताफ हुसैन, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >