Deoghar News : हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर क्रूड ऑयल चोरी

जसीडीह थाना क्षेत्र के तुलसीटांड़ गांव में इंडियन ऑयल (आइओसीएल) की हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर भारी मात्रा में अज्ञात चोरों द्वारा क्रूड ऑयल की चोरी कर ली गयी.

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के तुलसीटांड़ गांव में इंडियन ऑयल (आइओसीएल) की हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर भारी मात्रा में अज्ञात चोरों द्वारा क्रूड ऑयल की चोरी कर ली गयी. हालांकि कितने लीटर क्रूड ऑयल की चोरी हुई है] इसका अनुमान अबतक नहीं लगाया जा सकता है. घटनास्थल से चोरों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये एक वाल्व, दो वलैप, दो गैस्केट, दो नट बोल्ट सेट, 25 मीटर पाइप सामग्री बरामद किया गया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी व आइओसीएल के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. घटना के संबंध में आइओसीएल के पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन बरौनी कार्यालय के प्रचालन प्रबंधक फैयाज नूर ने थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दी है. जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर में हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन के जसीडीह-बरौनी सेक्शन में दैनिक पेट्रोलिंग के दौरान डीजीआर गार्ड नीरज कुमार झा ने देखा कि चेनेज 123.3 में पाइपलाइन के आरओडब्लू पर मिट्टी में तेल रिसाव हो रहा है. इसके बाद मामले की जानकारी आइओसीएल बरौनी के मैनलाइन अधिकारी को दी गयी. सूचना मिलते ही अधिकारियों ने उक्त स्थान पर पहुंच कर जांच शुरू की, तो तेल से गिली हुई मिट्टी देखी और इसकी जानकारी जसीडीह थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और गड्ढे की खुदाई करने पर पाया कि प्लास्टिक शीट के नीचे मिट्टी के बोरा के साथ फ्लैक्सिबल लपेट कर रखा था और पाइपलाइन के ऊपर टेपिंग लगी थी. अपराधियों ने तेल चोरी करने के लिए पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर वाल्व व पाइप सेट कर दिया था. वहां मिट्टी में तेल भी गिरा हुआ मिला. इसके साथ ही सेक्शन पाइप, रिंच वल्व कनेक्टर, नट बोल्ट, क्लैप आदि समान बरामद किये गये. पदाधिकारी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने तेल चोरी करने के उद्देश्य से पाइप लाइन में सामग्री को लगाया गया था. आशंका जतायी जा रही है कि उक्त पाइपलाइन में वाल्व लगाकर तेल की चोरी की गयी है. आरोपी पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है और वाल्व व पाइप लगाकर तेल चोरी करने के बाद उसे मिट्टी से ढंक दिया होगा. जानकारी हो कि बीते नवंबर माह से पाइपलाइन के अलग-अलग स्थानों पर चार बार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया गया है. इससे पहले कुंडा थाना क्षेत्र के झारखंडी-खैरखूंटी गांव सहित मधुपुर, खागा थाना क्षेत्र में भी इस तरह की घटना हो चुकी है. जानकारी हो कि पाइपलाइन गुजरे हुए इलाके में पहले रात को पेट्रोलिंग टीम प्वाइंट चेकिंग करती थी, जो बीते मई 2024 के बाद से बंद है. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >