तेली साहू समाज ने बाबा नायक की पिंडी का दर्शन लिया आशीर्वाद

मधुपुर: गंजोबारी नायक धाम में वार्षिक उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बिहार के विधायक भी पहुंचे हाजिरी लगाने

करौं. प्रखंड के गंजोबारी नायक धाम में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार से दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन प्रारंभ हुआ. देश के विभिन्न प्रांतों से सैकड़ों श्रद्धालु इस अवसर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे. उत्सव में महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, बंगाल, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से विशेष रूप से तेली साहु समाज के लोग शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से लाइन लगाकर नायक धाम में पूजा-अर्चना की. समाज के लोगों ने इस अवसर पर शिविर लगाकर सभी श्रद्धालुओं के लिए नि: शुल्क भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की. पूजा-अर्चना के बाद बिहार मोरवा के विधायक रणविजय साहू ने कहा कि नायक धाम के बाबा सत्य देवता हैं और वे समस्तीपुर से चलकर बाबा नायक के शरण में पहुंचे हैं. उन्होंने देशवासियों की अमन, चैन और शांति की कामना की. साथ ही समाज द्वारा लगायी गयी नि:शुल्क सेवा व्यवस्था की जानकारी ली और निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. बताते चलें कि तेली साहु समाज का कुल देवता इसी गंजोबारी में स्थित है. पूजा अर्चना में विधायक रणविजय साहू, अखिल भारतीय तेली साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार-झारखंड प्रभारी दयानंद सहित अन्य समाजजन भी उपस्थित रहे. वहीं, दो दिवसीय यह उत्सव गुरुवार की संध्या को संपन्न होगा. हाइलार्ट्स : गंजोबारी नायक धाम में वार्षिक उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बिहार के विधायक भी पहुंचे हाजिरी लगाने गंजोबारी नायक धाम में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ, उमड़ा भक्तों का सैलाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >