संवाददाता, देवघर . होली को लेकर ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ गयी है. होली पर्व मनाने को लेकर काफी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं. खासकर झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग, जो अन्य राज्यों में रहते हैं. वह वापस घर लौट रहे हैं. ऐसे में जसीडीह स्टेशन पर भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है. इसमें कई यात्री अपने-अपने घर लौटने वाले भी हैं. तो दूसरी जगह से देवघर व आसपास के जिले में स्थित अपने घरों पर पर्व मनाने के लिए लौटने वाले भी हैं.
यानी अप और डाउन की ओर आने- जाने वाले ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है. ऐसे में रेल यात्रियों रेलवे की और से कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर किया जा रहा हैं, ताकि ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्रियों को परेशानी न हो, बावजूद ट्रेनों में लंबी वेटिंग यात्रियों को मिल रही है. वेटिंग लंबी होने के कारण यात्रियों का टिकट कंफर्म नहीं हो पा रहा है.कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर बस व अन्य वाहन का भरोसा
ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण यात्री परिवहन के दूसरे साधनों को भी तलाश रहे हैं. कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है. वहीं यात्री अंतिम विकल्प के रूप में तत्काल टिकट का विकल्प तलाश रहे है, इसे लेकर हर दिन तत्काल के लिए काउंटर पर भी लंबी कतारें लगी रहीं हैं. बावजूद यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में याात्रियों के पास अब चार पहिया वाहन और बसों की ही आस रह गयी है. वहीं यात्री बसों में भी पहले से ही टिकट ले रहे हैं. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.इन ट्रेनों में चल रहा वेटिंग
नंबर नाम वेंटिग
18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस 5712351 हावड़ा-राजेद्रनगर एक्सप्रेस 30
13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस नो-रूम12317 अकालतख्त एक्सप्रेस 146
12333 विभूति एक्सप्रेस 3013005 पंजाब मेल एक्सप्रेस 26
12331 हिमगिरि एक्सप्रेस 13212359 गरीब रथ एक्सप्रेस 10
12369 कुंभ एक्सप्रेस नाे रूमडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
