Crime News: देवघर में चार्जर केबल से पैर बांधकर और दुपट्टे से गला दबाकर महिला की हत्या, वारदात के बाद ससुरालवाले फरार

Crime News: देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में चार्जर केबल से पैर बांध कर और दुपट्टे से गला दबाकर एक महिला की हत्या की गयी है. घटना के बाद से ससुरालवाले फरार हैं. कुंडा थाने की पुलिस जांच में जुटी है.

Crime News: देवघर-झारखंड के देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के के तपोवन ढ़ाकोडीह गांव से एक 24 वर्षीया महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस ने बरामद किया है. मृतका के मायके वालों ने चार्जर केबल से उसका गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. मृतका का नाम यशोदा देवी (पति अजीत कुमार पोद्दार) था. मृतका के शव के पास से पुलिस ने मोबाइल के चार्जर का केबल भी बरामद किया है.

गला दबाकर हत्या करने का आरोप


देवघर जिले के कुंडा थाने की पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतका के भाई सारठ थाना क्षेत्र के ढोढोडूमर गांव निवासी कन्हैया पोद्दार ने का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या पति अजीत पोद्दार और उसकी सास बबीता देवी ने गला दबाकर की है.

पड़ोसी ने दी बहन की मौत की सूचना-कन्हैया


कन्हैया ने बताया कि बहन के ससुराल के एक पड़ोसी ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उसकी बहन की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि यशोदा जमीन पर मृत पड़ी थी. उसके गर्दन और पैर में काला दाग के निशान थे. उसकी बहन की हत्या मोबाइल के चार्जर केबल से पैर बांध कर और दुपट्टे से गला दबाकर की गयी है. घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताये जाते हैं. कुंडा थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. मृतका का मायका सारठ थाना क्षेत्र के ढोढोडूमर गांव में है.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव को लगाया गया उबटन, आज निकलेगी बारात

ये भी पढ़ें: Success Story: कभी दो वक्त रोटी के लिए थीं मोहताज, खेतीबाड़ी की इस तकनीक से बदली किस्मत, शीला उरांव की कमाई पर नहीं होगा यकीन

ये भी पढ़ें: Success Story: रेशम की खेती से चमकी महिला किसान की किस्मत, लखपति बिलासी सोय मुर्मू कैसे फर्श से अर्श पर पहुंचीं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >