एमसीए फाइटर ने एमसीए यॉर्कर को हराया

मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में हुआ क्रिकेट मैच

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित्त रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित समर कैंप का आठवां मुकाबला रविवार को एमसीए फाइटर व एमसीए यॉर्कर के बीच खेला गया. एमसीए फाइटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 151 का स्कोर खड़ा किया. इस दौरान ओवैश ने 70 रन की शानदार पारी खेली. जबकि शुभम ने 25 रन बनाये. वहीं, एमसीए यॉर्कर के नूर ने अपनी टीम के लिए दो विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए एमसीए यॉर्कर की टीम 86 रन पर ऑल आउट हो गयी. मोबस्सिर ने 33 और नूर ने 16 रन बनाये. एमसीए फाइटर के अयान ने तीन व शोएब ने दो विकेट चटकाया. ओवैश को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. जैद व अभिनव अंपायर की भूमिका में थे. जबकि फरहान स्कोरर थे. मौके पर मो इमरान, बबलू, मधुगिरि पांडेय समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >