Deoghar news : बाइक से पूजा करने बासुकिनाथ धाम जा रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत

चितरा-जामताड़ा मुख्य सड़क पर कटहरा जंगल के पास गुरुवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ती हादसे में घायल हो गये. घटना में पति की अस्पताल में मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, चितरा . चितरा-जामताड़ा मुख्य सड़क पर कटहरा जंगल के पास गुरुवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ती हादसे का शिकार हो गये. इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गयी, और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र की ताराबहाल पंचायत के शिमला गांव निवासी गौउर मंडल के 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप मंडल के रूप में हुई है. वहीं उनकी पत्नी की पहचान 28 वर्षीय रूबी देवी के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप मंडल अपनी पत्नी के साथ अहले सुबह बाइक से बासुकिनाथ धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे. इसी दौरान चितरा-दुलदुली मोड़ मुख्य सड़क स्थित कटहरा जंगल के घुमावदार मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चितरा थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को तत्काल सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रज्ञा भगवती ने प्रदीप मंडल को मृत घोषित कर दिया. जबकि रूबी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि प्रदीप मंडल इकलौता पुत्र और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें वह घर पर दादा-दादी के पास छोड़कर निकला था. इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.

हाइलाइटर

॰बाबा बासुकिनाथ जाने के लिए सुबह बाइक से निकले थे दंपती॰चितरा थाना क्षेत्र के कटहरा जंगल के पास हुई दुर्घटना, पत्नी गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >