पैसों के विवाद में दंपती में झगड़ा, ईंट पर गिरने से पत्नी की मौत, बेटा हिरासत में, पुलिस खंगाल रही घटना की पूरी कड़ी

जसीडीह के मांझी टोला में पेंशन की रकम को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. शराब के नशे में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे हड़कंप मच गया.

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरासनी गांव के मांझी टोला में बुधवार सुबह पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. इसी दौरान पत्नी पोदिना देवी की मौत हो गयी, जबकि पति कामदेव मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल कामदेव मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया है। महिला की मौत कैसे हुई, यह फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस | Prabhat Khabar Network

पेंशन की राशि को लेकर चल रहा था विवाद

बड़ी बेटी सुनीता देवी के अनुसार, मंगलवार को दोनों को पेंशन की राशि मिली थी. पेंशन की राशि रखने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह दोनों ने शराब पी थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. मंगलवार रात आसपास के लोगों ने फोन कर बताया था कि उसके माता-पिता शराब पीकर झगड़ रहे हैं. बुधवार सुबह वह घर पहुंची तो उसकी मां की मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें: डीजे बज रहा था, लोग नाच रहे थे…तभी कुएं की मेढ़ से फिसला संतोष, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

घायल कामदेव | Prabhat Khabar Network

मारपीट के दौरान ईंट पर गिरने की बात

सुनीता देवी ने बताया कि मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर का इस्तेमाल हुआ और उसकी मां ईंट पर गिर गयी. वहीं, घटना के दौरान झगड़ा शांत कराने के लिए पुत्र भीम मांझी भी पहुंचा.

बेटे ने पिता पर लगाया आरोप, पिता ने बेटे पर

कामदेव मांझी का आरोप है कि उसके पुत्र भीम ने उसे मारकर घायल किया है. वहीं भीम मांझी ने बताया कि उसकी मां दुर्गापूजा के बाद मजदूरी के लिए सीतारामपुर जाने वाली थी. मंगलवार को उसने रोहिणी में ठेकेदार से मजदूरी के एवज में तीन से चार हजार रुपये एडवांस लिये थे. इसी पैसे को लेकर उसके पिता मां से विवाद कर रहे थे. दोनों को शांत कराने के दौरान उसकी मां ईंट पर गिर गयी और उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया

सूचना मिलने पर प्रभारी थानेदार एसआइ रामानुज सिंह, सचित कुमार, एएसआई अमरेश कुमार सिंह और सामंत कुमार जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पुत्र भीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >