संवाददाता, देवघर . महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्तों को अंधेरे का सामना करना नहीं पड़े. इसके लिए नगर निगम की ओर पुख्ता व्यवस्था की गयी है. नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने निगम विद्युत विभाग को आठ टीम बनाकर काम करने का निर्देश दिया है. सभी टीमों में एक मिस्त्री व एक सहयोगी रहेंगे. सभी के नाम और एरिया जारी किया गया. इस संबंध में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्तों को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए आठ टीमें बनाकर सभी की जवाबदेही तय की गयी है. फील्ड से शिकायत आने पर संबंधित क्षेत्र के कर्मी पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है. टीम के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गये है. इसमें प्राइवेट बस स्टैंड मोड़ -मिस्त्री घनश्याम और विकास, राम जानकी मोड-मिस्त्री कमलेश दुबे और कुंदन कुमार, बाजला चौक-मिस्त्री पिंटू रामानी और बबलू राम, एक्सिस बैंक मोड़-मिस्त्री लेडो वर्मा और सुरेश राम, बजरंगी चौक-मिस्त्री मोहन राम और शंकर राम, टावर चौक-मिस्त्री बबलू रावत और कामदेव महता, सुविधा होटल मोड-मिस्त्री पवन कुमार और दिनेश रावत रहेंगे. शिक्षा सभा चौक-मिस्त्री रंजय पोद्दार और चंदन वर्मा रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
