दो दिनों से बारिश के कारण तापमान गिरा, सड़कों में जल जमाव से राहगीर परेशान

मधुपुर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में आयी गिरावट

मधुपुर. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है. जिसके कारण अचानक मौसम ठंड में परिवर्तित हो गया है. वहीं, शहर के विभिन्न सड़कों में जल जमाव हो गया है. इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कोर्ट मोड, नबी बक्श रोड, बस पड़ाव के पास, धमना कांटा घर के निकट, भगत सिंह चौक, थाना मोड, भेड़वा आदि जगह की सड़कों के बीचोंबीच जलजमाव हो गया है. इसके कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दो दिनों से धूप नहीं निकलने व पानी के कारण किसानों को भी फसल का नुकसान हुआ है. खेत में लगे फसल भी खराब हो रहा है. फिलहाल खेतों में गेहूं, सरसों के अलावा गोभी, टमाटर, मिर्च, बैंगन, धनिया पत्ता समेत विभिन्न तरह की सब्जी लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >