संविधान बचाओ रैली में मधुपुर की रहेगी महत्वपूर्ण भागीदारी : फैयाज

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

मधुपुर. शहर के भेड़वा स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को नगर इकाई की बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुल्तान अहमद दिलीप की अध्यक्षता में हुई. इसमें छह मई को रांची में संविधान बचाओ रैली को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता रांची जाने की अपील की गयी को जवाबदेही दी गयी है. वहीं, बैठक प्रखंड के बिल्ली गांव में प्रखंड अध्यक्ष उमेश रजक की अध्यक्षता में की गयी. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शबाना खातून ने कहा कि छह मई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली के लिए उत्साहित करें. कांग्रेस की संविधान बचाओ महारैली ऐतिहासिक होगी. प्रदेश सचिव फैयाज कैसर ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में मधुपुर की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी. मौके पर डॉ अनूप कुमार, कृष्णा पासवान, नगर अध्यक्ष सैफ अहमद, मुशर्रफ हुसैन, नजबूल अंसारी, राजीव कुमार, रवि वर्मा, अमर शर्मा, शहजाद खान, अभिनव, जैकब आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >