अखिल विश्व गायत्री परिवार की गोष्ठी 23 को

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर शहर के गांधी चौक स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर में

मधुपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर शहर के गांधी चौक स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर में 23 फरवरी को अनुमंडल स्तरीय गायत्री परिवार सदस्यों की एक गोष्ठी आयोजित की जायेगी. गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष 1926 -2026 के लिए नवसृजन महापुरश्चरण के अंतर्गत घर -घर गायत्री यज्ञ अभियान, नारी सशक्तिकरण, धर्म तंत्र से लोक शिक्षण अभियान, पर्यावरण संरक्षण पर कार्ययोजना तैयार करना जो एक राष्ट्रव्यापी अभियान है. साथ ही 30 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सनातनी हिन्दू विक्रम नवसंवत्सर 2082 के शुभारंभ एवं स्वागत पर आध्यात्मिक वैदिक अनुष्ठान पर कार्ययोजना तैयार करना है. यह जानकारी जिला उपसमन्वयक उमाकांत राय ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >