सखी मंडल की दीदियों का ई-केवाईसी, सप्ताहभर में 100% का निर्देश

सारठ प्रखंड में जेएसएलपीएस बीपीएम ने सखी मंडल की दीदियों का ई-केवाईसी कार्य एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश.

सारठ : प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में बीपीएम बिधु शेखर झा की अध्यक्षता में एमआईएस पदाधिकारी, सीएलएफ, कैडर कार्यकर्ता और लेखापाल की बैठक हुई. बैठक में सखी मंडल की दीदियों के ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की गयी.

16,947 में अब तक 9,128 दीदियों का ई-केवाईसी

बीपीएम बिधु शेखर झा ने बताया कि एनआरएलएम के निर्देश पर राज्य में सखी मंडल की दीदियों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है. इसके माध्यम से बैंक खाता, आधार और फेस वेरिफिकेशन का सत्यापन किया जाना है. लगातार मॉनिटरिंग के बावजूद सारठ प्रखंड में अब तक 53.86 प्रतिशत ई-केवाईसी ही पूरा हो पाया है.

सारठ प्रखंड में कुल 16,947 दीदियां सखी मंडल से जुड़ी हैं. इनमें अब तक 9,128 दीदियों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है.

एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

बीपीएम ने सभी सीएलएफ और संबंधित कर्मियों को एक सप्ताह का समय निर्धारित करते हुए हर हाल में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मी अभियान के रूप में कार्य करें और प्रतिदिन प्रगति की मॉनिटरिंग करें.

बैठक में दीपक कुमार, सूफिया मिर्जा, अनुराधा कुमारी, अलीजा मिर्जा, रजिया खातून, चुमकी पंडित समेत कई दीदियां मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >