ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, दो घायल, रेफर

देवघर-सारठ मुख्य मार्ग अंतर्गत सबैजोर मोड़ पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

सारठ. देवघर-सारठ मुख्य मार्ग अंतर्गत सबैजोर मोड़ पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना को लेकर बताया गया कि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के ठाढ़ी लपरा गांव के मिथिलेश राउत एवं अजित पासवान बाइक से सारठ की ओर आ रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से ईंट लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज डॉ प्रज्ञा भगवती ने किया. बताया गया कि एक का पैर टूट गया है. इसके बेहतर इलाज के लिए देवघर भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >