चितरा कोलियरी में पांच नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों को अधिकारी पद पर पदोन्नति, खुशी का माहौल

चितरा: कोल इंडिया की ओर से नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों को अधिकारी पद पर दी गयी पदोन्नति

प्रतिनिधि, चितरा ; कोल इंडिया की ओर से नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों को अधिकारी पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसपी माइंस चितरा कोलियरी के पांच कर्मियों को ई–2 ग्रेड में प्रमोशन मिला है. इस उपलब्धि से कोलियरी क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है. सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. दरअसल, कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा विभागीय पदोन्नति के तहत 29 नवंबर को आसनसोल में परीक्षा आयोजित की गयी थी. इसमें सफल अभ्यर्थियों को अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया. पूरे देशभर से कुल 450 कर्मियों का चयन हुआ, जिसमें चितरा कोलियरी के पांच कर्मी शामिल हैं. पदोन्नति प्राप्त करने वालों में विजयानंद झा को एकाउंटेंट से सीनियर ऑफिसर (फाइनेंस), राजेश कुमार रजक को जनरल असिस्टेंट से सीनियर ऑफिसर (मानव संसाधन), अशोक कुमार को सीनियर सर्वेयर से सीनियर ऑफिसर (सेल्स), विकास कुमार को सीनियर सर्वेयर से सीनियर ऑफिसर (सेल्स), और राजकुमार मेश्रम को मेल नर्स से सीनियर ऑफिसर के पद पर पदोन्नति दी गयी है. पदोन्नति की सूचना मिलते ही कोलियरी परिसर में सहकर्मियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और जश्न मनाया. पदोन्नत अधिकारियों ने इसे जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि वे नयी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे और कोलियरी के उत्पादन, सुरक्षा तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे. मौके पर इंटक सचिव योगेश राय समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >