कोचिंग एसोसिएशन ने भविष्य के कार्यक्रमों की तय की रूपरेखा

काली मंडा रोड स्थित निजी होटल सभागार में कोचिंग एसोसिएशन ऑफ मधुपुर की मासिक बैठक संस्था के अध्यक्ष मो माजिद की अध्यक्षता में हुई.

मधुपुर. काली मंडा रोड स्थित निजी होटल सभागार में कोचिंग एसोसिएशन ऑफ मधुपुर की मासिक बैठक संस्था के अध्यक्ष मो माजिद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसोसिएशन के पूर्व के कार्यों की समीक्षा की गयी. संगठन को मजबूत करने व उसके विस्तार पर सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे. अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले समय में संस्था की ओर से कई कार्यक्रम होंगे, जिसपर विस्तृत चर्चा हुई. पूर्व अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि एसोसिएशन छात्र व शैक्षणिक हित और इनसे संबंधित सामाजिक हित के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर सचिव अरविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष सफदर इमाम, कोषाध्यक्ष भूमन्यू सौरभ, सतीश शर्मा, पुरुषोत्तम मिश्रा, मो शाहिद, दशरथ राणा, अंकित शरण, मो आफताब, मो आवेश, मनु ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >