राजस्व वसूली में तेजी लायें ग्राम प्रधान : सीओ

ग्राम प्रधान सह मूल रैयत संघ के साथ सीओ ने की बैठक

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि सभागार में मंगलवार को सीओ यामुन रविदास ने ग्राम प्रधान सह मूल रैयत संघ के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में सीओ ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने प्रधानी क्षेत्र में राजस्व वसूली शत प्रतिशत करें. कहा कि वित्तीय वर्ष बीतने में महज कुछ दिन ही शेष बचा है. इसलिए राजस्व वसूली को करना सभी प्रधान सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रधानों ने अपना खजाना अंचल कार्यालय में जमा कर दिया है. शेष कुछ प्रधानों का लगान वसूली अब तक बाकी है. वे लगान रशीद जल्द से अंचल कार्यालय में जमा करें. उन्होंने बैठक में इसके अलावा अन्य कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने प्रधानों को सरकारी, गैरमजरुआ जमीन में अतिक्रमण धारियों को चिन्हित कर कार्रवाई कराये जाने का निर्देश दिया. मौके पर प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु प्रसाद राय, सचिव रजबुल अंसारी, मो. मुस्ताक, मो आजाद, प्रगन सोरेन, लक्ष्मण महतो, देवू हांसदा, सहदेव मंडल आदि मौजूद थे. ————— ग्राम प्रधान सह मूल रैयत संघ के साथ सीओ ने की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >